चौमूं। विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम बरवाड़ा में 2 अप्रैल 2023 रविवार को आयोजित होने वाले निशुल्क चिकित्सा शिविर के पोस्टर का विमोचन स्थानीय ग्राम वासियों ने किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव बनवारीलाल शर्मा ने बताया कि इस विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जाएगा जिसमें एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, फिजियोथैरेपिस्ट एवं प्राकृतिक चिकित्सक निशुल्क अपनी सेवाएं देंगे।
इस दौरान गजानंद दीक्षित, धर्मेंद्र दीक्षित, विश्वास दीक्षित, राजेंद्र मीणा, भंवर रेबारी, गजेंद्र दीक्षित, महेंद्र भंवरिया, सुभाष कुमावत, मोहन सोनी, शंकर यादव, श्रवण मीणा, सरदारमल यादव, प्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, गुलाब चंद शर्मा आदि ग्रामवासी उपस्थित थे।