विराज फाउंडेशन ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चौमूं। विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी ने राइट टू हेल्थ बिल को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एवं उपखंड अधिकारी राजेश जाखड़ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष तिवाडी ने बताया कि कठिन समय में चिकित्सकों ने हमारी जीवन की रक्षा की है इसलिए इन्हें भगवान के समकक्ष दर्जा दिया जाता है । डॉक्टर्स राइट टू हेल्थ बिल को लेकर कुछ दिनों से हड़ताल पर है जिससे आम जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ईलाज के अभाव में मरीजों के जीवन पर संकट खड़ा हो गया है। इसलिए राज्य सरकार डॉक्टर्स की उचित मांगे मानकर हड़ताल समाप्त करवाएं जिससे आम जनता को राहत मिल सके। इस दौरान प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ) नारायण लाल शर्मा जिला महामंत्री रामलाल सेरावत, चौमूॅ नगर अध्यक्ष डॉ सीताराम कुमावत आदि लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने