नौ दिवसीय साधना शिविर का समापन


चौमूं। आज गायत्री परिवार राधा बाग चौमूं में चैत्र नवरात्रि पूर्णाहुति के उपलक्ष में नव कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। साधकों ने 24000 गायत्री मंत्रो का लघु अनुष्ठान प्रतिदिन 5 कुंडिय यज्ञ के साथ किया  ।जिसकी पूर्णाहुति नव कुंडी यज्ञ के माध्यम से की गई। जिसमें साधकों ने विश्व कल्याण एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां प्रदान की। मंच के माध्यम से पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के साहित्य के विषय में जानकारी दी था तथा उपस्थित यजमानों को युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के विषय में जानकारी दी। साथ ही परम पूज्य गुरुदेव के तीन सूत्र उपासना,साधना व आराधना को अपने जीवन में अपनाने के लिए बताया गया एवं अपने समय को सत्कार्य में लगाने के लिए प्रेरित किया। शाम को दीपयज्ञ का आयोजन भी किया जायेगा जिसमे  माताएं बहनें अपने घरों से 5 -5 दीपक लेकर आएगी ।इस अवसर पर गायत्री परिजन गजेंद्र सिंह बिजावत, रामधन टाक, सांवरमल अग्रवाल, मदन विजयवर्गीय, राजकुमार शर्मा, लोकेंद्र सिंह, महेंद्र विजय , एड.जितेंद्र बिजावत,रामबाबू सैन , पवन माहेश्वरी , डॉ. सुरेश जांगिड़, डॉ. सुनीता कुमावत , निर्देशक विमल कुमावत ,अमित अग्रवाल ,भवानी सिंह ,पुरषोत्तम शर्मा , जगदीश शर्मा, शैतान यादव , संतोष कंवर , सरोज शर्मा , तुलसा देवी एवं परिव्राजक दयाराम राजपाल आदि परिजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने