चौमूँ। आज आष्टी कला ग्राम पंचायत के निवासियों द्वारा उपप्रधान कमला चौधरी के नेतृत्व में बधाल सड़क से नोपा का बास होते हुए जूनसिया इटावा सीमा तक डामर सड़क एवं नोपा का बास की पानी की टंकी मे पेयजल सप्लाई हेतु बोरिंग आदि कार्यों हेतु 40 लाख रुपए स्वीकृत कराने पर विधायक रामलाल शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनका साफा और माला पहनाकर आभार एवं स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता जयप्रकाश चौधरी, पूर्व सरपंच मगनसिंह नाथावत, भाजपा कालाडेरा मंडल महामंत्री रिसपाल कुमावत, ग्राम सेवा सहकारी समिति सदस्य भागीरथ चौधरी, वार्ड पंच ओम प्रकाश शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, संतोष स्वामी, अर्जुन फडोलिया सूरजमल बुनकर, गौरी शंकर शर्मा, नारायण लाल बागड़ा, बाबूलाल बागड़ा, मोहन जादम, जगदीश यादव, श्रीपाल शर्मा, मूलचंद यादव, कानाराम बागड़ा सोनू, ललित सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।