चौमूं। शहर में स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान में गायत्री परिवार ट्रस्ट की बैठक रखी गई। इस दौरान बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। गायत्री परिवार ट्रस्ट के अध्यक्ष विनेश अग्रवाल ने आवश्यक विषयों पर ध्यान आकर्षित किया। इधर सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष गांव गांव में दीपयज्ञ एवं नव कुंडी यज्ञ के माध्यम से नव युवाओं को जागृत किया जाएगा और उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिजावत ने बताया कि आगामी समय में गुरुदेव के रचनात्मक अभियान चलाएं जायेंगे।साथ ही कोषाध्यक्ष सावरमल अग्रवाल ने घर - घर मे गायत्री महाविज्ञान की स्थापना की बात कही।वही नवरात्र में हो रहे 5 कुंडिया यज्ञ के पश्चात महेंद्र विजयवर्गीय का अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य समाज के उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें दुप्पटा ओढ़ा कर सम्मानित किया गया । 5 कुंडी यज्ञ का शुभारंभ संरक्षक रामधन टाक और लोकेंद्र सिंह ने प्रज्ञगीत के माध्यम से किया।
दीपयज्ञ एवं नव कुंडी यज्ञ के माध्यम से नव युवाओं को किया जागृत, गायत्री परिवार ट्रस्ट चौमूं की हुई मासिक बैठक
byKhabar Rajasthan 24X7
•
0