चौमूं। एमजेएफ गुप के चेयरपर्सन कैलाश राज सैनी के सानिध्य में बुधवार को चौमूं विधानसभा के गांव गोविंदगढ़ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिखाने आये मरीज पुरुषोत्तम, रमेश शर्मा, भरत पांडे, मांगीलाल, गंगाराम, कमला, सजना, जोया, कविता , लक्ष्मी ने बताया कि कैलाश राज सैनी निशुल्क चिकित्सा शिविर लगवा कर ग्रामीण मरीजों की स्वास्थ्य सेवा का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि विगत 8 वर्षों से शहर और ग्राम पंचायतो के गांव गांव ढाणी ढाणी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर धर्मार्थ का कार्य कर रहे हैं । जिससे शिविर में हजारों की तादाद में रोगी लाभान्वित हो रहे हैं। हम उनको गांव गोविंदगढ़ की ओर से धन्यवाद देते हैं।
शिविर प्रभारी डॉ. सचिन मित्तल ने बताया कि शिविर में स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, त्वचा रोग, पेट संबंधित रोग, मिर्गी रोग, मौसमी बीमारियो, पाईल्स तथा आंख, कान, गला, मुख संबंधित विभिन्न बीमारियो का पंचकर्म विधि से इलाज किया गया। चिकित्सा शिविर में डॉ इंदु शर्मा, डॉ. विकास कुमार गुजराल, इंटर्न डॉ राहुल व जितेंद्र वर्मा ने मरीजो को परामर्श देकर निःशुल्क दवा वितरण की गई। शिविर में करीब 566 मरीज लाभांवित हुए।
