हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति ने गणेश जी को दिया निमंत्रण

 



चौमूं ।आज हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति के संयोजक रघुवर दयाल पारीक ने बताया कि हिंदू नववर्ष आयोजन समिति द्वारा गढ़ गणेश मंदिर में जाकर गणेश जी भगवान को निमंत्रण देकर पुजारी से पीले चावल लेकर समिति के सदस्यों को चोमू नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के लिए अलग अलग टीम बनाकर रवाना किया गया।  

जिसमें समिति के सभी टीम के सदस्य सभी क्षेत्रों में जाकर हिंदू समाज के लोगों को पीले चावल देकर विशाल हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा में आमंत्रित किया जायेगा।

इस मौके पर समिति के श्रवण सैनी, राजेश गोरा,समीर चौधरी, रविंदर शर्मा, रामकिशोर (बंटी) सैनी, हरिनारायण सैनी,राहुल घोसल्या,भूपेंद्र शर्मा, कपिल कटारिया,अशोक सैनी,प्रहलाद सैनी,रोहित सैनी,रवि जादम, राकेश यादव, कानाराम सैनी, निक्की यादव, सुभाष सैनी, भानु राजपूत, विष्णु राजपूत, कमल यादव,कानाराम योगी,संजय नायक आदि सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने