आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अमित शर्मा का किया स्वागत

 



चौमूं। आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं  के पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने मोरीजा रोड पार्टी कार्यालय पर अमित शर्मा एडवोकेट को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर माला साफा व मुंह मीठा करवा कर   भव्य स्वागत किया।  

इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की व शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। अमित शर्मा ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसको मैं निष्पक्ष रुप से कड़ी मेहनत करके पूरा दायित्व निभाऊंगा। आम आदमी पार्टी की रीति नीति के बारे में घर-घर प्रचार प्रसार किया जाएगा। 

अमित शर्मा की नियुक्ति से चौमूं  विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।  इस अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला सीकर के सोशल मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, गोविंद नारायण शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने