चौमूं। महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार द्वारा रेनवाल रोड स्थित शिव कम्प्यूटर एज्युकेशन सेन्टर पर नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु कुमार सैनी द्वारा निःशुल्क आरएस- सीआईटी कम्प्यूटर कोर्स का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सैनी ने कहा कि छात्राओं को इस आधुनिक दौर में कम्प्यूटर शिक्षा का ज्ञान अनिवार्य है। कम्प्यूटर आज हमारे दैनिक जीवन में भी महत्वपूर्ण बना हुआ है, सभी ऑन लाईन सेवाओं का घर बैठे उपयोग करना आना चाहिये, जिसके लिए कम्प्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है।
साथ ही शिक्षार्थियों को अपने परिचित छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़ने को कहा। छात्रों को अपने षिक्षक से अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित कर, सर्वाधिक अंक अर्जित करने हेतु प्रेरित किया।
इससे पूर्व सेन्टर निदेशक शिव सैनी एवं कोडिनेटर एडवोकेट बृजेश कुमार सैनी ने नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु कुमार सैनी एवं पार्षद रमेश कुमार सैनी का माल्यपर्ण कर स्वागत किया।
सेन्टर के निदेशक सैनी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस सेन्टर पर 12 छात्राओं का आरकेसीएल द्वारा संचालित आरएस-सीआईटी कम्प्यूटर कोर्स में चयन किया गया है। जिसमें सभी चुनी हुई छात्राऐं 13 फरवरी से ही नियमित रूप से उपस्थित होकर अध्ययन कर रही है।
निदेशक सैनी ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं को निःशुल्क कोर्स की पुस्तकें वितरित की गई।
इस अवसर पर एज्युकेशन सेन्टर की छात्राऐं माया, मोनिका यादव, नेहा कुमावत, निकिता कुमावत, अनिता शर्मा, तनिष्का गुप्ता, आयशा कुमावत, वैष्वणी सोनी, कृतिका माथुर, रोहित प्रजापत, राहुल सैनी, आदि उपस्थित रहे।
अन्त में सेन्टर के निदेशक सैनी ने आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
