चौमूं। शहर में स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान चौमूं में परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के सूक्ष्म सानिध्य में गुरुदीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गायत्री यज्ञ के साथ ही 6 परिजनों जिनमें रामावतार शर्मा, गायत्री देवी शर्मा, चंदन शर्मा, प्रियंका शर्मा, आयुष शर्मा व रामरतन कुमावत को गायत्री मंत्र की गुरु दीक्षा दिलाई।
साथ ही गायत्री परिवार मिशन के विभिन्न कार्यों एवं रचनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया एवं गुरुदेव के बताए हुए संकल्पों को सभी ने आत्मसात किया। गायत्री यज्ञ में अखिल माहेश्वरी के जन्मदिवस और डिंपल अग्रवाल, अमिता शर्मा ,भगवान दास उप्पल के उत्तम स्वास्थ्य संवर्धन के लिए महामृत्युंजय की आहुतियां समर्पित की गई।
वर्तमान समय में फैल रही बीमारियों से बचने के लिए गायत्री परिवार चौमूं द्वारा स्वच्छता का अभियान भी चलाया जाएगा। गायत्री परिवार मिशन की गतिविधियों में झोला पुस्तकालय चलाए जाएंगे एवम शांतिकुंज हरिद्वार से निर्देशित "आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी" के अभियान को जल्द ही घर-घर एवम आंगनवाडी केंद्रों पर जाकर संपर्क किया जायेगा ताकि प्रत्येक गर्भवती माता अपनी संतान को संस्कारवान बना सके ।
प्रतिवर्ष प्रज्ञापीठ चौमूं से शांतिकुंज हरिद्वार 1 ट्रक गेंहू भरकर रवाना किया जाता है जो इस बार दोगुने प्रयास एवम सहयोग से लोककल्याण हेतु शांतिकुंज अनाज भेजा जाएगा।
इस दौरान गायत्री परिजन रामबाबू सेन रामधन टाक, सांवरमल अग्रवाल, जितेंद्र सिंह बिजावत,दिनेश खेमावाला, नवाब सिंह , नरेंद्र शर्मा , मुरारी अग्रवाल ,राजू बागड़ा,अमित अग्रवाल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी गायत्री प्रज्ञा पीठ सचिन राजकुमार शर्मा ने दी।