रेनवाल। कस्बे के मध्य स्थित एक मात्र पार्क की सुंदरता एवं स्वच्छता को लेकर अब पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल ने अपने प्रयास तेज कर दिये है। जहाॅ पिछले कई दिनो से पालिकाध्यक्ष ने पार्क की चारदिवारी को पूरा करने में अपने प्रयास तेज कर रखे है। वही अब पार्क की सुंदरता एवं स्वच्छता पर भी पूरा ध्यान दे रहे है। कुछ विवादित हिस्से को छोडकर बाकी सभी जगह लगभग पक्की चार दिवारी बना दी गई है।
विवादित हिस्से पर अभी तारबंदी कर पार्क की सुरक्षा के बंदोबस्त किये जा रहे है। जमीन समतल का काम पूरा हो चुका है। लोगो के पैदल घूमने के लिऐ ट्रेक बना दिया गया है। बाकी खाली जमीन पर अब शीघ्र ही घास लगाने का काम शुरु हो जायेगा। पार्क को हरा-भरा कर लोगो को शुद्ध हवा मिले एवं पार्क की सुंदरता भी बढे इसके लिऐ आज पालिका अध्यक्ष ने पूरे पार्क में 130 पौधे लगाने के काम का शुभारम्भ भी किया।
ग्राम समृद्धि हाईट्रैक नर्सरी, हिंगोनिया के तत्वाधान में पूरे पार्क में खजूर , ब्लेक फाईकस आदि के पौधे लगाने की योजना है। ग्राम समृद्धि हाईट्रैक नर्सरी के संचालक कैलाश मीणा के अनुसार पूरे पार्क में 130 पौधे लगाये जायेगे जिसमें 10 बडे एवं 60 छोटे खजूर के 70 पौधे तथा ब्लैक फाईकस के 60 पौधे लगाये जायेगे जिनकी कुल लागत लगभग 10 लाख 71 हजार रुपये रहेगी जिसमें एक वर्ष की देखरेख एवं जाली आदि निर्माण कार्य रहेगा।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल ने खजूर का पौधा लगाते हुये सभी से पार्क की सुरक्षा की अपील भी की। पार्क के विकास को देखते हुये पार्क को एक महिने तक आम जन के लिऐ बंद भी रखा जायेगा। पार्क में पौधारोपण के अवसर पर समाजसेवी विनोद गंगवाल, आलमगीर पंवार, बनवारीलाल प्रजापत, रिछपाल बाजिया,अनवर चौहान, कालु तेली आदि ने खुशी व्यक्त करते हुये अध्यक्ष अमित ओसवाल सहित पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है की पिछली सरकार के कार्यकाल में कस्बे के गंदे तालाब को मिट्टी आदि से भरकर तैयार किया गया। कस्बे का एकमात्र नवनिर्मित पार्क पिछले कई वर्षो से अपने सम्पूर्ण विकास के लिऐ तरस रहा है। विकास के नाम पर बार-बार आ रही कई अडचनो से पार्क अपनी बदहाली पर भी आंसू बहा रहा है।
पिछले कई वर्षो से पार्क के चारो तरफ पूरी चार दिवारी नही बनने से पार्क की सुरक्षा राम भरोसे ही बनी हुई है। सांसद कोटे एवं नगरपालिका विभाग के पैसो से बनाई गई खेलकुद एवं कसरत के लिऐ लगाये गये उपकरण एवं बैठने के लिऐ कुर्सीया आदि लगभग टूट चुकी है। ऐसी स्थिति में पार्क की सुरक्षा को लेकर पालिका प्रशासन के प्रयास सराहनीय बन सकते है। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )