चौमूं। शहर के वार्ड नंबर 9 बागड़ो के मोहल्ले में विधायक रामलाल शर्मा द्वारा बोरिंग का शुभारंभ किया गया। विधायक शर्मा ने बताया कि एक साल से बागड़ो के मोहल्ले में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई थी जिसके चलते विधायक कोटे से अनुशंसा पर बोरिंग चालू किया गया।
बोरिंग चालू होने पर हनुमान, शंकर, ग्यारसी लाल, श्रवण, ताराचंद, रामू , रमेश, मुकेश, ओम प्रकाश, कमला देवी, चंदा देवी, गंगा देवी, ममता सहित वार्डवासियों ने विधायक और पार्षद का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन आशीष दुसाद एवं वार्ड पार्षद संदीप शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
