भूगोल विषय की स्वयंपाठी छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा 1 मई से

 



चौमूं। शहर के मोरीजा रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में भूगोल विषय की स्वयंपाठी छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा 1 मई से शुरू होगी। 

प्राचार्य डॉ. कविता गौतम ने बताया कि दिनांक 1 मई से  प्रातः11:00 बजे से बी.ए. पार्ट तृतीय की भूगोल विषय की स्वयंपाठी छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित होगी। 

छात्राओं के नाम की लिस्ट, बैच व परीक्षा की तिथि महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है । छात्राऐं महाविद्यालय में आकर अपनी परिक्षा की तिथि व समय पता कर लेवे तथा समय पर प्रायोगिक परीक्षा हेतु उपस्थित होवे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने