अंतर्राष्ट्रीय जादूगर आंचल का हुआ रेनवाल में भव्य शुभारम्भ, हीरापुरी महाराज ने किया शुभारम्भ

रेनवाल। अंतर्राष्ट्रीय जादूगर आंचल का शो  रेनवाल में आज दिनांक 25 अप्रैल से प्रारम्भ हो गया है। डुंगरी कला तपोस्थली के थानापति महाराज हीरापुरीजी महाराज के कर कमलो से सैकडो लोगो की उपस्थिति में भव्य शुभारम्भ हुआ।

इस अवसर पर आंचल जादुगर के डायरेक्टर गिरधारी कुमावत ने महाराज एवं पधारे हुये अतिथिगणो का माला एवं शाॅल पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। प्रथम दिन पहले शो में लोगो ने जादू के करतबो का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा,नगरपालिका पूर्व उपाध्यक्ष सीताराम बासनीवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला,महामंत्री बनवारीलाल प्रजापत,राजेश रावत,भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेन्द्र रिंगस्या सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षाविद प्रभुदयाल कुमावत ने किया।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने