रेनवाल संघर्ष समिति सोमवार को मिलेगी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से, दूदू में शामिल नही होने सहित विभिन्न विषयो पर होगी चर्चा

 



रेनवाल। नवसृजित जिले दूदू में रेनवाल तहसील को शामिल करने की संभावना का विरोध करने एवं अपनी बात रखने के लिऐ रेनवाल संघर्ष समिति सोमवार सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करेगी।

संघर्ष समिति के सदस्य सुरेश पुनिया के अनुसार मुख्यमंत्री के ओएसडी देवाराम सैनी,लोकेश शर्मा एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक हरिप्रसाद शर्मा के विशेष प्रयासो से रेनवाल की जनता के हित को देखते हुये मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह का समय दिया गया है।

इसी के साथ रेनवाल तहसील कांग्रेस कार्यकर्ताओ के एक प्रतिनिधि मण्डल ने भी आज जयपुर में आयोजित कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलते हुये रेनवाल को दूदू जिले में शामिल नही करने की मांग भी रखी है। सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलने के कार्यक्रम को लेकर संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य अशोक असावा ने रविवार को धरना स्थल पर सभी सदस्यो से बात कर आगामी योजना बनाने की बात कही है। 

गौरतलब है की रेनवाल संघर्ष समिति के द्वारा दिनांक 24 मार्च से तहसील बाहर दिये जा रहे शान्तिपूर्वक धरने को आज 9 दिन हो गये है। इसी के साथ रेनवाल तहसील की आम जनता द्वारा दिये जा रहे धरने में स्थानीय सांसद एवं विधायक साहब की अनुपस्थिति अब चर्चा का विषय बनती जा रही है। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने