चौमूँ। आज नवनियुक्त बागड़ा ब्राह्मण बगरू इकाई के दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर बाबूलाल मेहता और प्रजापति विकास समिति चौमूं आमेर के नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल खाटूवाल (प्रजापति) का चौमूँ में भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने स्वागत और सम्मान किया। नवनियुक्त अध्यक्षों को विधायक रामलाल शर्मा ने माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष बाबूलाल बागड़ा और गोपाल प्रजापत ने विधायक रामलाल शर्मा का आभार जताया।
इस मौक़े पर नेता प्रतिपक्ष व पार्षद मुकेश मेहता, राम दयाल प्रजापत, रामगोपाल प्रजापत, रमेश प्रजापत, शंकर लाल प्रजापत, कैलाश प्रजापत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे