शोभायात्रा के पोस्टर का किया विमोचन

 



चौमूं। भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष पर श्री परशुराम जन्मोत्सव मानस परिवार द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा दिनांक 22 अप्रैल 2023 के पोस्टर का विमोचन नगरपालिका उपाध्यक्ष किरण शर्मा ने किया। 

कार्यक्रम में सीमेंट व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए सभी विप्र बंधुओं से आवाहन किया की शोभायात्रा में अधिक से अधिक विप्र जन पधारें। 

इस अवसर पर भुवनेश तिवारी जिलाध्यक्ष ब्राह्मण समाज, पुरुषोत्तम बागड़ा जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा, रामस्वरूप शर्मा, डॉक्टर रामप्रकाश शर्मा, डॉक्टर पवन तिवारी ,नरेंद्र शर्मा , राम बटवाल, मुकेश लाला नी, बनवारी लाल शर्मा , नारायण शर्मा एवं महेश शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने