सर्वोत्तम स्कूल ने किया निशांत वर्मा का अभिनंदन

 



रेनवाल। सर्वोत्तम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के होनहार छात्र निशांत वर्मा पुत्र मोहनलाल वर्मा का नीट में चयन होने पर विद्यालय परिसर में अभिनंदन किया गया। छात्र को माला पहनाकर एवं विद्यालय का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

संस्था प्रधान रामगोपाल पारीक ने बताया कि विद्यालय से डॉक्टर बनने वालों की श्रं‌खला में एक नाम और जुड़ गया। निशांत वर्मा  ने 2021 में सर्वोत्तम स्कूल से 12वीं विज्ञान विषय से उत्तीर्ण की। छात्र का 2022 नीट में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रविंद्र नाथ टैगोर उदयपुर में चयन हुआ। जो कि विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है ।

इस अवसर पर विद्यार्थी एवं उसके माता-पिता ने इसका श्रेय सर्वोत्तम परिवार को दिया। अभिनंदन समारोह में निशांत वर्मा के माता-पिता सहित विद्यालय के अध्यापक अनिल कुमार शर्मा, विकास कुमावत, मोहन लाल मीणा ,लोकेश थिरानिया, राजेंद्र सिंह शेखावत, सोहन लाल जाट, चंद्र प्रकाश जांगिड़, महेंद्र कुमार वर्मा, रतन लाल डूडी, प्रभु दयाल सामोता, राधेश्याम स्वामी, सांवरमल मेहरा आदि उपस्थित थे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट ) 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने