विधायक रामलाल शर्मा ने किया पोस्टर का विमोचन


चौमूँ। भगवान परशुराम जी की तपोस्थली व संतो की भूमि पर होने वाले श्री जमदग्नी ऋषि परशुराम रेणुका तीर्थ आश्रम ग्राम  रुण्डल में 17 अप्रैल 2023 से 23 अप्रैल 2023 तक चलने वाले 108 कुण्डीय श्री महालक्ष्मी गणेश महायज्ञ के पोस्टर विमोचन आज शहर के सुभाष सर्किल स्थित विधायक कार्यालय पर विधायक रामलाल शर्मा ने किया।

महायज्ञ आयोजक श्री श्री 108 संत श्री रविदास महाराज ने बताया कि श्री श्री 1008 पुज्यपाद नृसिंह दास महाराज की कृपा से जनकल्याण के लिए “लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु" भगवान परशुराम जी की तपोस्थली व संतो की भूमि पर 108 कुण्डीय श्री महालक्ष्मी गणेश महायज्ञ श्री जमदग्नी ऋषि परशुराम रेणुका तीर्थ आश्रम, ग्रामः रुण्डल, तहसील आमेर, जिला- जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। 

यह स्थान श्री जमदग्नि ऋषि जी भगवान परशुराम जी व माता कामधेनु की तपोस्थली है।  राजस्थान का पहला महायज्ञ महारानी गायत्री देवी के 'द्वारा 1970 में यही करवाया गया था। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने