रेनवाल। राजस्थान से चलने वाली प्रथम वन्दे भारत सुपरफास्ट ट्रैन का आज शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर जयपुर रेल्वे स्टेशन पर आयोजित शानदार कार्यक्रम में केन्द्रिय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी, जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठौड,जयपुर सांसद रामचरण बोहरा सहित कई गणमान्य गण शामिल रहे।
राजस्थान से चलने वाली प्रथम वन्दे भारत सुपर फास्ट एक्सप्रैस ट्रैन मे जयपुर से नई दिल्ली तक का सफर एक ऐतिहासिक एवं यादगार रहा,जिसमें लगभग सभी बडे स्टेशनो पर इस ट्रैन का जोरदार स्वागत किया गया। जयपुर से लेकर दिल्ली तक राजस्थान में आने वाले सभी रेल्वे स्टेशनो पर लोगो की खासी भीड देखने को मिली।
लोगो ने इस ट्रैन के साथ एक सैल्फी लेते हुये उसको साझा कर ट्रैन की लोकप्रियता को चार चांद लगाया।गोरतलब है की भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा भारत की विशेष योजना(स्वदेशी हाई स्पीड ट्रैन) के तहत पुरे भारत में शुरु की गई सबसे सुपरफास्ट ट्रैन के रुप में वन्दे भारत सुपर फास्ट एक्सप्रैस का आज दिनांक 12 अप्रैल को राजस्थान में भी शुभारम्भ हो गया है।
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के द्वारा वर्चुअल शुभारम्भ किया गया।सभी सांसदो को इस ट्रैन की लोकप्रियता से जोडते हुये आम जनता को भी प्रथम सफर में जोडा गया।
इसी के तहत जयपुर ग्रामीण क्षैत्रिय सांसद एवं पूर्व केन्द्रियमंत्री कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठोड की तरफ से रेनवाल से भी एक प्रतिनिधि मण्डल शामिल हुआ।रेनवाल भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष अभिनय प्रकाश शारदा के नेतृत्व में इस प्रतिनिधि मण्डल में वरिष्ठ सदस्य सुरेश सारडा,विष्णु जाखोटिया,शिवकुमार कुमावत,प्रशान्त,सौम्य कुमावत,पर्व सारडा सहित कई लोग शामिल हुये।
रेनवाल से जाने वाले प्रतिनिधि मण्डल ने इस यादगार सफर के लिऐ प्रधानमंत्री,लोकप्रिय सांसद सहित सभी का आभार व्यक्त किया। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
