परशुराम जी की शोभायात्रा के पोस्टर का हुआ विमोचन


चौमूं। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव मानस परिवार के तत्वावधान में समस्त ब्राह्मण समाज के द्वारा 22 अप्रैल 23, शनिवार को श्याम मंदिर, श्याम कॉलोनी, स्टेशन रोड, चौमूॅ से आयोजित होने वाली विशाल शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन विधायक रामलाल शर्मा ने किया । विधायक शर्मा ने आराध्य भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा में समाज बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में आने व सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवारी, पार्षद संदीप शर्मा, महासचिव बनवारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक रेवडका, विधि सचिव एडवोकेट अजय शर्मा,  प्रचार प्रसार मंत्री चंद्रप्रकाश शर्मा, संगठन मंत्री पं रामस्वरूप शर्मा, नारायण लाल शर्मा, मेघराज शर्मा, श्रीराम बटवाल, राम अवतार शर्मा, करुणानिधि शर्मा, विनोद शर्मा,महेश भातरा आदि विप्र बंधु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने