सामाजिक समरसता, स्नेह मिलन, सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक नवाचारी प्रतिभा सम्मान संगोष्ठी का हुआ आयोजन


चौमूं। शुक्रवार को  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उपशाखा चौमूं द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को सामाजिक समरसता ,स्नेह मिलन, सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक नवाचारी प्रतिभा सम्मान संगोष्ठी का आयोजन केशरगढ़ हवेली , चौमूं में किया गया । कार्यक्रम सह संयोजक नरसी राम हरितवाल एवं अशोक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजस्थान से पूर्व राज्यसभा सांसद राम कुमार  वर्मा,चौमूं विधायक  रामलाल शर्मा  एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता  राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय)के प्रांतीय अध्यक्ष  नवीन कुमार शर्मा, बालकृष्ण  भारद्वाज(संभाग संघटन मंत्री)   रोहिताश दादरवाल(प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ प्रवक्ता )एवम जिलाध्यक्ष चौथमल जी कुमावत ने की । उपशाखा अध्यक्ष  निर्विकार  शर्मा एवं उपशाखा महिला मंत्री मीनू जुनेजा एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने  उपस्थित बंधुओं एवम भगिनियों का स्वागत सत्कार किया ।  कार्यक्रम का  मुख्य    थीम  " सभी समाजों द्वारा सामाजिक भाईचारा कायम रखना और सामाजिक विघटनकारी शक्तियों को करारा जवाब देना " रहा । सामाजिक समरसता पर मुख्य वक्ता राम कुमार वर्मा (पूर्व राज्यसभा सांसद) रामलाल  शर्मा (विधायक,चौमूं), नवीन कुमार  शर्मा (प्रांतीय अध्यक्ष) चौथमल कुमावत (जिलाध्यक्ष) का उद्बोधन  प्रेरणादायक रहा । कार्यक्रम के दूसरे चरण में गोविदगढ़ ब्लॉक के ( पिछले एक वर्ष में ) सेवानिवृत शिक्षकों और वर्तमान में अपने शिक्षक नवाचारों से गोविंदगढ़ ब्लॉक के साथ साथ राजस्थान में जयपुर जिले का नाम रोशन करने वाले नवाचारी विद्वान शिक्षक बंधुओं एवम भगिनियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी से दिलीप कुमार शर्मा, निधि छिपा ,प्रदीप गुप्ता ,जयपुर जिला द्वितीय मंत्री अर्जुन सिंह जाट ,जयपुर प्रथम मंत्री ताराशंकर शर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन रोहिताश दादरवाल एवं बजरंग कुमावत ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने