चौमूं। शुक्रवार को राजावास सीकर रोड पर रामपुरा डाबड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बाबूलाल भूखल, नव नियुक्त अध्यक्ष का सामाजिक संगठन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष प्रांतीय बलाई समाज संस्था महेंद्र सिंह खंडेलवाल, सचिव मोहन चौहान, राजावास व्यापार मंडल मनीष गुलिया, सेवादल अध्यक्ष भरत बुनकर, रामदेव बरवड, मोहित वर्मा, सुवालाल डीलर, आदित्य वर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया ।
भूखल ने बताया कि ब्लॉक की कार्यकारिणी जल्दी विस्तार की जाएगी व सभी इकाई अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे कॉग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा।