जयपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर शहर के वार्ड नंबर 30 में करीब 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन किया।
मंत्री जूली ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार जन कल्याण के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है वही बजट घोषणाओं में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को जो विशेष सौगातें दी हैं उनको अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
