हनुमान जयंती पर गोठे वाले हनुमान मंदिर में दिनभर रहा मेले सा माहौल

 




चौमूं।  हनुमान महिमा से अलंकृत हनुमान चालीसा के पाठ और रामचरित्र मानस के सुंदरकांड के सामूहिक स्वर के  बीच गुरुवार को अंजनी पुत्र हनुमान जी की जयंती श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई। 

हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार और भजन सत्संग हुए।  हनुमान जयंती की शुरुआत बुधवार को मध्य रात्रि में अभिषेक और हवन से ही हो गई थी लेकिन श्रृंगारित झांकी के साथ हनुमान जी का गुणगान सुबह मंगला आरती के साथ ही शुरू हुआ।  

सामोद रोड नीमड़ी स्थित गोठे वाले हनुमान मंदिर में दिनभर मेले सा माहौल रहा। मंदिर में रात को अभिषेक व हवन के बाद महंत ओम प्रकाश शर्मा नई पोशाक धारण कराकर विशेष झांकी सजाई गई। 

इस अवसर पर श्रद्धालु माथा टेक अपने आपको पुण्य का भागीदार बनाने एवं  हनुमान के दर्शन करने के लिए नाचते गाते झूमते हुए बाबा के दर्शनों के लिए आ रहे थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने