चौमूं। ब्राह्मण समाज राजस्थान के तत्वावधान में श्री श्याम मंदिर श्याम नगर रेलवे स्टेशन रोड चौमूं पर श्री श्री 108 गिरधारी दास जी महाराज एवं जिला संरक्षक सांवरमल शास्त्री के सानिध्य मे व जिलाध्यक्ष भुुवनेश तिवाडी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिला प्रवक्ता पं अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम भगवान परशुराम जन्मोत्सव मानस परिवार के तत्वावधान में सभी संगठनों को साथ लेकर किया जाएगा। समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की मीटिंग रखी जाएगी जिसमें सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस दौरान जिला महासचिव बनवारी लाल शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, जिला विधि सचिव एडवोकेट अजय कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक रेवडका, जिला संगठन मंत्री पंडित रामस्वरूप शर्मा, जिला सदस्य नारायण लाल शर्मा, हरिओम शर्मा, अनुराग शर्मा, आमेर तहसील अध्यक्ष महिपाल शर्मा, डॉ ओम प्रकाश शर्मा, डॉ हरी मोहन तिवाडी, इंद्र कुमार शर्मा, मुकेश दीक्षित, भवानी शंकर शर्मा, छोटी लाल शर्मा, हरिओम शर्मा, कैप्टन श्रीराम शर्मा, अजय शर्मा, श्रीराम बटवाल, रमेश चंद शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, राम बिहारी शर्मा, सुुरज्ञान शर्मा, बनवारीलाल भातरा, करुणानिधि गौड, ममता शर्मा, सुमन शर्मा, आशा शर्मा, आदि विप्र बंधु उपस्थित थे।
परशुराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा को लेकर हुई बैठक का आयोजित
byKhabar Rajasthan 24X7
•
0