सलोनी मीना का इंटरनेशनल तायक्वोंडो में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने पर ढोल नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत

 



चौमूं। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत को तायक्वोंडो में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक दिलाने पर पर सलोनी मीणा का नगर पालिका मुख्य द्वार मीणा समाज की ओर से ढोल नगाड़े बजाकर पुष्प गुच्छ भेंट व साफा बंधवाकर कर भव्य स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी शेष मीना ने बताया की मीणा समाज की ओर से तहसील अध्यक्ष राम चंद्र मीणा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोलू राम मीणा, सलाहकार मंडल सदस्य बाबूलाल मीणा, सरपंच मुकेश मीणा, मीन सेना के प्रदेश महामंत्री प्रकाश हाटवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश बागड़ी, 

संगठन मंत्री कमलेश मीणा ,मीन सेना के जिला प्रभारी समीर मीणा,पूर्व पार्षद अनिल मीणा, मीन सेना प्रमुख सुरेश किशोरपुरा,प्रधानाचार्या सीमा मीणा, ओम प्रकाश मीणा, विद्याप्रकाश मीणा,रूडसेट के निदेशक अजय पबड़ी,व्याख्याता मुकेश हाटवाल,भुवनेश मीणा,रामधन मीना ,करण मीना ,राकेश मीना,पलक मीना, रमेश मीणा,बोदु मीना, महावीर मीना आदि ने स्वागत किया इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। 

सलोनी को उसकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उम्मीद की सलोनी ओलम्पिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करें इस अवसर पर सलोनी ने पूर्ण विश्वास दिलाया की अब और मेहनत कर ओलम्पिक गेम्स  के लिए प्रयास करूंगी। 

चेयरमेन विष्णु सैनी व डॉ हनुमान बराला ने भी किया सलोनी का स्वागत नगर पालिका मुख्य द्वार पर चेयरमेन विष्णु सैनी व हेल्पिंग हेंड सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ हनुमान बराला व सहकारी समिति हाड़ोता केअध्यक्ष सुरेश सेरावत व उनकी टीम के सदस्यों द्वारा भी सलोनी का स्वागत किया गया तथा भारत का अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम ऊँचा करने पर बधाई दी तथा खेलों के लिए सलोनी का संभव सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा। 

वीडियो के माध्यम से देखें पूरी खबर ... 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने