चौमूं। तारा ज्योतिष साधना केंद्र के अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य ने मानपुरा माचेड़ी निवासी गोपाल कृष्ण शर्मा के घर पहुंच कर भारतीय संस्कृति के अनुसार दुपट्टा ओढा कर सम्मान किया।
गोपाल कृष्ण ने पंडित रविन्द्राचार्य के आग्रह पर भजन सुनाया। पंडित रविन्द्राचार्य ने बताया की इतना सुन्दर भजन सुनकर मन काफी प्रसन्न हुआ। उआशीर्वाद स्वरूप उन्होंने कहा की गोपाल कृष्ण पर सदैव बाबा श्याम की कृपा बनी रहे।
इस अवसर पर पंडित हरिओम शास्त्री, केशव मिश्रा ,वरुण शर्मा, रामादेवी ,रक्षा शर्मा ,सुनील शर्मा, मुकेश आचार्य आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
