चौमूँ। विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर जयपुर डिस्कॉम के प्रबंधक निदेशक को पत्र लिखा है। विधायक रामलाल शर्मा ने पत्र के माध्यम से बताया है कि विद्युत विभाग द्वारा अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। वर्तमान समय में बच्चो की वार्षिक परीक्षाएँ चल रही है जिससे उनको अध्ययन में परेशानी का सामना करना पड रहा है तथा मच्छरो की वजह से लोगो को बीमारियो का शिकार होना पड़ रहा है। साथ ही आमजन को भी काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से ग्रामीण क्षेत्रों में हो विद्युत कटौती को बंद करने के लिए माँग रखी।
विधायक रामलाल शर्मा ने विद्युत कटौती को लेकर प्रबंधक निदेशक को लिखा पत्र
byKhabar Rajasthan 24X7
•
0