परशुराम जी की शोभायात्रा के पोस्टर का हुआ विमोचन


चौमूं। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव मानस परिवार के तत्वावधान में समस्त ब्राह्मण समाज के द्वारा 22 अप्रैल 23, शनिवार को श्याम मंदिर, श्याम कॉलोनी, स्टेशन रोड, चौमूॅ से आयोजित होने वाली विशाल शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन भाजपा नेता श्याम शर्मा ने किया । इस दौरान शर्मा ने आराध्य देव भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा में समाज बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में आने व सफल बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवारी, महासचिव बनवारी लाल शर्मा, प्रचार प्रसार मंत्री चंद्रप्रकाश शर्मा, संस्था डायरेक्टर मिथिलेश शर्मा, मनीष नरेड़ा, राजेंद्र जी शर्मा (मक्की) आदि विप्र बंधु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने