चौमूं। गुरुवार को एक निजी होटल में आम आदमी पार्टी चौमूं की ओर से नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मान समारोह का आयोजन आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति के नेतृत्व में किया गया । कार्यक्रम में सीकर लोकसभा के अध्यक्ष अशोक शर्मा, केंद्रीय टीम के सदस्य रजनीश मिश्रा, सचिव कालूराम अग्रवाल, सीकर जिला अध्यक्ष झाबरमल खीचड़, जिला सचिव रामकुमार वर्मा, बुधराम बाबा ,राजवीर मायल ,मुकेश ऑल राउंडर, जिला मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, चौमूं ब्लॉक के अध्यक्ष अमित शर्मा एडवोकेट, बनवारी लाल शर्मा, पुष्कर सामोता, ओमप्रकाश कुमावत का स्वागत व सम्मान किया गया । पूर्व विधायक प्रत्याशी एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि हर ब्लॉक अध्यक्ष को 10 सर्किल इंचार्ज बनाए जाएंगा। इस अवसर पर श्रीमाधोपुर से पधारे ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष तेतरवाल, ओमप्रकाश, सीताराम ,असलम खान आदि का सम्मान व स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर आर के यादव, हेमंत कुमावत, प्रभात बराला, राकेश कुमावत, श्याम सिंह शेखावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।