30 अप्रेल को अग्रवाल समाज द्वारा लगाया जाएगा निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर



रेनवाल।अग्रवाल समाज द्वारा 30 अप्रैल को कस्बे के अग्रवाल भवन में  निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा। निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर के आयोजन को सफल बनाने के लिऐ अग्रवाल समाज द्वारा व्यापक तैयारीया की जा रही है। कस्बे एवं आस-पास की आम जनता को इस चिकित्सा परामर्श शिविर का फायदा मिले इसके लिऐ पिछले कई दिनो से अग्रवाल समाज द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।इस शिविर के बारे में जानकारी देते हुए समाज अध्यक्ष गिरधारीलाल अग्रवाल ने बताया की श्री साई क्लिनिक,जयपुर की डाॅक्टर्स की कुशल टीम के द्वारा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई रोगो से संबन्धित परामर्श दिया जायेगा।  हड्डी एवं जोड रोग विशेषज्ञ डाॅ. दिव्यांक गुप्ता,जनरल फिजिशियन डाॅ.कनिका हिसारिया गुप्ता सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाऐ देगे।उचित परामर्श लेने के लिऐ मरीज को अपनी पुरानी जांचे एवं रिपोर्ट साथ लाना आवश्यक है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने