भगवान परशुराम की शोभायात्रा को लेकर बैठक हुई आयोजित

 



चौमूं। श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव मानस परिवार के तत्वावधान में 22 अप्रैल 23 शनिवार को आयोजित होने वाली विशाल शोभायात्रा के संदर्भ में श्री श्री 108 श्री गिरधारी दास जी महाराज के सानिध्य में श्याम मंदिर, श्याम कॉलोनी, स्टेशन रोड, चौमू पर बैठक आयोजित हुई।  

इस दौरान जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी ने बताया कि भगवान परशुराम शोभायात्रा में समस्त ब्राह्मण समाज के विप्र बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए समस्त ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने जिम्मेदारी संभाली और इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज  एकजुट करने का संकल्प लिया।  

इसमें पारीक समाज, गुर्जर गौड़ समाज, हरियाणा गौड़ समाज, बागड़ा ब्राह्मण समाज, खांडल विप्र समाज के प्रतिनिधियों ने बैठक में उपस्थित होकर अपनी सहमति प्रदान की और कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए सुझाव भी दिए।  

इस दौरान स्थानीय पार्षद संदीप भातरा, पार्षद प्रतिनिधि राहुल शर्मा, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, बनवारी लाल शर्मा चंद्रप्रकाश शर्मा, पंडित रामस्वरूप शर्मा, एडवोकेट अजय शर्मा, हरिओम शर्मा, नारायण लाल शर्मा, कैप्टन श्रीराम शर्मा, महिपाल शर्मा, सत्यप्रकाश पारीक, अनिल बलेसरा, 

विनोद गुर्जर गौड़, बनवारीलाल भातरा, गोपाल पुजारी, भवानी शंकर शर्मा, श्री राम बटवाल, रमेश भातरा, राम बिहारी शर्मा नानूराम शर्मा ओमप्रकाश रीडर, आशा शर्मा, नीरज शर्मा आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने