रेनवाल । मॉडर्न सीनियर सैकण्डरी स्कूल के पूर्व छात्र अभिषेक शर्मा का आज राजकीय सेवा में कम्प्यूटर अनुदेशक पद पर चयन होने पर विद्यालय परिवार ने अपार खुशी व्यक्त की है। मॉडर्न परिवार की प्रतिभा के रुप में अभिषेक शर्मा का राजकीय सेवा में कम्प्यूटर अनुदेशक पद पर चयन होने पर विद्यालय की सफलता एवं श्रेष्ठता में एक अध्याय ओर जुड गया है।
अभिषेक शर्मा को राजकीय सेवा के रुप में कम्प्यूटर अनुदेशक के पद पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिण्डा में आज नियुक्ती मिली है। राजकीय सेवा में नियुक्ती मिलने पर विद्यालय की प्रतिभा के रुप में अभिषेक शर्मा पुत्र अंजनी लाल शर्मा का आज विद्यालय परिवार द्वारा जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रधान बलवीर सिंह राठौड़ व दौलत सिंह खंगारोत तथा अध्यापकों ने माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर
कार्यक्रम में शिक्षक प्रमोद सिंह खंगारोत, सूर्यवर्धन सिंह राठौड, ब्रह्मप्रकाश सोनी, सुभाष कुमावत, लालचंद शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
