चौमूँ। बन्दोल में आज अज्ञात कारणों से के कच्चे छप्परों में आग लगने की घटना की सूचना पाकर विधायक रामलाल शर्मा परिवार से मिलने मोके पर पहुँचे।
विधायक रामलाल शर्मा ने अग्नि पीड़ित परिवार के सदस्यों सुभाष मान, हीरालाल, मुकेश नाथ, महेंद्र नाथ, कमाल नाथ को ढाढस बँधवाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विधायक रामलाल शर्मा ने मौक़े पर से ही उच्च अधिकारियों से बात कर इस घटना की जानकारी देते हुए तत्काल मदद करने की बात कही। आग के कारण पीड़ित परिवार के 5 कच्चे छप्पर, गेहूं, नगदी, कपड़े, ज़रूरत का आवश्यक सामान जलकर राख हो गया।
