ओबीसी मोर्चा जयपुर देहात उत्तर की मीटिंग का हुआ आयोजन, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश बढाना, विधायक रामलाल शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मोज़ूद


चौमूँ। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जयपुर देहात उत्तर की विधानसभा चौमूँ के मंडल गोविंदगढ़ में आज गांव-गांव चलो घर घर चलो अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधि प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्य करने वाले महान विभूतियों को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बढ़ाणा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं चोमू विधायक रामलाल शर्मा ने की। इस अवसर पर ओमप्रकाश बढ़ाना ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य संपूर्ण राजस्थान में किए जा रहे हैं। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की महत्वाकांक्षी योजना पर प्रकाश डाला। विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि राम मंदिर जनमानस की आस्था का प्रमुख केंद्र एवं विषय है एवं भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान ही यह कार्य संभव हो पाया है। जिला अध्यक्ष गौरव यादव ने बताया कि 6 अप्रैल से पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे। सभी कार्यक्रमों का संचालन ओबीसी मोर्चा के नेतृत्व में संपूर्ण जयपुर जिले के 27 मंडलों पर किया जा रहा है, जिसमें पत्रक वितरण पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान प्रमुख है। 

आज सम्मान स्वरूप जिन प्रमुख लोगों को बुलाया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। गौरव यादव ने बताया कि संपूर्ण जिले में ओबीसी कार्यकर्ताओं में इन कार्यक्रमों को लेकर बड़ा जोश एवं उत्साह है और मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर घर तक जाएंगे। 

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरालाल रावत, उप प्रधान प्रतिनिधि जेपी चौधरी, पूर्व सरपंच गोपाल, चौमू शहर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, बाँसा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, विधानसभा क्षेत्र के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कालाडेरा मंडल के लालचंद यादव, बाँसा मंडल के महेश योगी समेत सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने