भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशउपाध्यक्ष अर्जुन यादव ने की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाक़ात

 



चौमूं। भारतीय जनता पार्टी  भारत के द्वारा आयोजित भारत सुशासन यात्रा  मध्यप्रदेश के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव ने  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मुलाक़ात की , मुख्यमंत्री आवास पर सभी कार्यकर्ताओं का साफ़ा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर अर्जुन यादव ने बताया की भारत सुशासन यात्रा के दौरान पूरे भारत वर्ष के सभी राज्यों से 86 लोगों ने मध्यप्रदेश की यात्रा में भाग लिया जिसमें राजस्थान से भी 6 कार्यकर्ताओं ने सुशासन यात्रा का प्रतिनिधित्व किया।  

इस दौरान यादव ने बताया की इन्दौर , उज्जैन, भोपाल का भ्रमण करवाया गया एवं इन्दौर की स्वच्छता  के बारे में बताया गया एवं बायो सी एन जी संयंत्र का भ्रमण किया गया। 

इस अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन भी हुए। इस दौरान भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णु दत्त शर्मा, कृषि मंत्री कमल पटेल से मुलाक़ात हुई। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने