अंबेडकर जयन्ति पर निकलने वाली शोभायात्रा पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने की पुष्पवर्षा

रेनवाल। भारतीय जनता पार्टी मंडल ने आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती के उपलक्ष पर शहर के बीच से अंबेडकर सेवा संस्थान के द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में पुष्प वर्षा की और इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई एवं बाबा साहब को याद किया। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सीताराम बासनीवाल,मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला,महामंत्री बनवारी लाल प्रजापत,बाबूलाल जोगीदास,सुशील तोतला,शैलेंद्र फलोड ,महेंद्र मारोठिया,पार्षद नितिन शर्मा एवम् मण्डल उपाध्यक्ष राजेश रावत,जय नारायण प्रजापत,ओंकार मारवाल,शंकर सिरस्वा,गोपाल कुमावत,रोशन जोगी,कमल जैन,किसान मोर्चा अध्यक्ष मंगल सिंह चौधरी,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष संतोष सांखला एवम् अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने