गोविंदगढ़ में हुआ नेता प्रतिपक्ष का स्वागत; कांग्रेस सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया - राठौड़

 


चौमूं । ग्राम गोविंदगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जयभवानी मार्केट मैं रविवार को राजपूत सभा तहसील चौमू एवं भाजपा कार्यकर्ता के तत्वाधान में विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ का जयपुर से सालासर जाते समय स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।  

समारोह में राठौड़ ने कहा की कांग्रेस सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया है इसको उखाड़ कर फेंकना है और भाजपा की सरकार लानी है।  कार्यक्रम में विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। 

इस दौरान कार्यक्रम में राजपूत समाज के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का माल्यार्पण कर एवं साफा बँधाकर स्वागत किया।  इस मौके पर राजपूत सभा जयपुर देहात के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रघुवीर सिंह राठौड़, राजपूत सभा तहसील चौमू के अध्यक्ष शंकरसिंह खेजरोली, सरपंच रमेश शर्मा,  सरपंच बद्री प्रसाद सेसोटीया, 

राजपूत सभा तहसील चौमू के पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच गोपाल डेनवाल,  पंचायत समिति सदस्य लालचंद यादव, ज्योति कुमावत, बजरंग बधाला, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रघु शर्मा, खंडेलवाल ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष मुकेश शर्मा, राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाथावत, क्षत्रिय युवक संघ के तहसील संयोजक गिरवर सिंह ईटावा,  सुरेश अग्रवाल,  महेश शर्मा, सीताराम कुमावत, महावीर सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने