शिक्षक समस्याओं को लेकर जिला कार्यकारिणी की मीटिंग हुई संपन्न

                                          

जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला जयपुर द्वितीय की मीटिंग प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा के सानिध्य में एवं एवं जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई । मीटिंग में विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री, महिला मंत्री , कोषाध्यक्ष ने मीटिंग में  शिक्षक समस्याओं के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श प्रस्तुत किए तथा शिक्षक समस्याओं  समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा की गई । प्रदेशाध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा ने शिक्षक ,  शिक्षार्थी हित में अपने विचार प्रस्तुत किए तथा प्रत्येक उपशाखा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को समय समय मीटिंग आयोजित करने, सामाजिक समरसता को प्रत्येक उपशाखा में मनाने  तथा 24 अप्रैल 2023 के कार्यक्रम के बारे में पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं  को विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा ने कहा   उप शाखाएं  रोकड पंजिका को समय-समय पर संधारण कर पारदर्शी का बरते।
जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत ने कहा कि प्रत्येक उप शाखा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस मनाने,
,उपशाखा बैंक खाता का प्रमाणीकरण एवं सत्यापन  करने,                                                       प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को उप शाखा की मीटिंग करने,  प्रत्येक कार्यकर्ता , पदाधिकारी गण समय-समय पर आपसी संवाद करें तथा शिक्षक समस्याओं को लेकर  सीबीईओ से वार्ता करें  तथा जिला स्तर की शिक्षक समस्याओं को लेकर शीघ्र ही जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं संयुक्त निदेशक जयपुर संभाग से वार्ता  करने का आश्वासन दिया। जिला सभाध्यक्ष गजानंद  टीलावत एवं कोषाध्यक्ष जय राम जाट ने भी शिक्षक समस्याओं को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। मंच संचालन जिला मंत्री अर्जुन सिंह जाट ने किया।
   जिला सभाध्यक्ष गजानंद टीलावत , जिला कोषाध्यक्ष जय राम जाट , जिला महामंत्री रंजू सिरोलिया सुरोलिया, प्रमिला वर्मा, विनय  कुमारी शर्मा ,जिला उप सभाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा , मनोज कुमार शर्मा, माध्यमिक सचिव श्याम बहादुर शर्मा ,  उपशाखा अध्यक्ष  निर्विकार शर्मा, ब्रह्मदत्त मिश्रा,कुलदीप पाठक , अभिनव त्यागी, महेंद्र कुमार बुनकर, भगवान सिंह, उपशाखा मंत्री रमेश चंद गुप्ता, ओम प्रकाश टेलर  , गजानंद सैनी , आदि पदाधिकारियों ने मीटिंग में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने