परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन


श्रीमाधोपुर । गौड विप्र परिषद समिति भवन के परशुराम सभागार में आगामी 22 अप्रैल शनिवार को भगवान् श्री परशुराम जन्मोत्सव को भव्य रुप में मनाने के लिए विप्र समाज की एक बैठक का आयोजन हुआ ।
बैठक में जन्मोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा कर उसके संबंध में पूर्व तैयारियां की जाने के लिए विचार विमर्श किया गया। गौड़ विप्र परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एडवोकेट ने बताया गया कि यह कार्यक्रम श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति श्रीमाधोपुर के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। 
जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया गया कि 20 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 1बजे तक 3 से 8 वर्ष तक के बच्चों की मैं हूँ परशुराम वेशभूषा प्रतियोगिता , स्कूल व कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों की दोपहर 1बजे से 2 बजे तक चित्रकला प्रतियोगिता, दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक महिलाओं व बालिकाओं की मेहंदी प्रतियोगिता तथा 3 बजे से 4 बजे तक भगवान परशुराम के जीवन वृत्त पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 21 अप्रैल शुक्रवार को सायंकाल 6:30 बजे परशुराम सभागार भवन में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। 

मुख्य समारोह 22 अप्रैल शनिवार को आयोजित होगा जिसमें सुबह 5 बजे प्रभात फेरी , 8 बजे तीजा वाला जोहडा स्थित परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद शाम को 3:30 बजे से श्री गौड विप्र परिषद भवन से भगवान परशुराम की शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई एलबीएस स्कूल मैदान पहुंचेगी जहां पर भगवान परशुराम की महाआरती , समापन और प्रसाद वितरण किया जाएगा । इस महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए श्रीमती शीला चूलेट एवं श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर निर्णय   लिया गया कि अधिकाधिक संख्या में महिलाएं  इस कार्यक्रम में भाग लेंगी । इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष हरिनारायण महंत ,एडवोकेट राजेंद्र शर्मा ,जितेंद्र शर्मा एलबीएस, डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा, विष्णु मिश्रा, सुरेंद्र गोठवाल, ओमप्रकाश पचौरी, विशाल बोहरा ,मनीष तिवारी ,एडवोकेट हिमांशु शर्मा,अजय शर्मा ,सत्यनारायण खांडल, माणकचंद तिवाडी, मनीष तिवाडी ,ज्ञान प्रकाश हरितवाल , उमेश चूलेट,संजय लोकनाथका, विकास मोरीवाला, गजेन्द्र शर्मा, मदन काछवाल,महेन्द्र डोरवाल,मामराज बांठोलिया, डॉ.परशुराम भातरा, पंकज चोटिया, उमाशंकर गोठवाल,अवधेश रूंथला, रामलाल सेवदा,सोनू गोठवाल,अशोक खांडल, आशीष काछवाल,रामबाबू डीडवानिया,राजेन्द्र मिश्रा ,भवानीशंकर शर्मा, मोहनलाल बणसिया, दिलीप शर्मा सहित अनेक विप्र बंधु उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने