पचकोडिया महंगाई राहत कैंप में पहुंचे मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री ने कहा एक हजार पेंशन मिलने से ग्रामीण बुजुर्गों को मिलेगी राहत

रेनवाल । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को पचकोडिया में आयोजित महंगाई राहत कैंप में पहुंचे। अचानक बने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर योजनाओं के लाभ की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों, महिलाओं व ग्रामीणों से मुलाकात की। लाभार्थियों से उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना व आवश्यक निर्देश दिए। रघुनंदनपुरा के बुर्जग सुजाराम ने मुख्यमंत्री से कहा कि बुढापे में एक हजार पेंशन करने से काफी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया मौजूद रहे। ग्रामीणों से रूबरू होने के दौरान डोटासरा व कटारिया उनकी बातों को सही ढ़ग से मुख्यमंत्री को बताते रहे। सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री पचकोडिया पहुंचे, जहां पंचायत भवन में आयोजित महंगाई राहत कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान मुंडोती पानी पाईप लाईन की समस्या, बिजली व्यवस्था, पालनहार योजना में नाम नहीं जोड़े जाने व मननरेगा में पूरा काम नहीं मिलने की कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की जिस पर मुख्यमंत्री ने संबधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। भोजपुरा खुर्द के दिव्यांग सोहनलाल वर्मा ने रोजगार की मांग की साथ ही आने जाने के लिए स्कूटी भी मांगी। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग की पूरी बात गंभीरता से सुनी व अधिकारियों से कार्यवाही के निर्देश दिए। दिव्यांग सोहनलाल की ट्रेन हादसे में दोनों पूरे कट गए थे। मुख्यमंत्री के आगमन मौके पर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, जयपुर ग्रामीण एसपी डॉ राजीव पचार, एएसपी दिनेश शर्मा, एडीएम तृतीय अशोक कुमार शर्मा,  जिला परिषद एसीईओ सुमन, डीएसपी मुकेश चौधरी, डीएसपी सांभर लक्ष्मी सुथार, एसडीएम जयंत कुमार, एसीएम व शिविर प्रभारी कनक जैन, तहसीलदार सुनिता चौधरी, प्रधान संतोष वर्मा, हीरालाल ककरालिया, उप जिला प्रमुख मोहनलाल डागर, विकास अधिकारी सीआर मीणा, नायब तहसीलदार भींवाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

जयपुर जिले में यथावत रखने की मांग:

मुख्यमंत्री से क्षेत्र के लोगों ने रेनवाल तहसील को प्रस्तावित दूदू जिले से मुक्त रखते हुए जयपुर जिले में रखने की मांग रखी। मुख्यमंत्री को कई संगठनों ने पत्र देकर जयपुर जिले में रखने की मांग दोहराई। सांभर जिला बनाने के लिए भी लोगों ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र सोंपा।

रेनवाल गौशाला का किया निरीक्षण:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पचकोडिया कैप में आने से पहले शहर के जोबनेर चौराहा पर स्थित श्री गोपाल गौशाला का विजीट किया। मुख्यमंत्री ने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्य पर संतोष जताया। गौशाला अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए गौशाला में होरही नवीन गतिविधियों की जानकारी दी। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने