बाजार की विभिन्न समस्याओ को लेकर व्यापार महासंघ ने दिया नगरपालिका प्रशासन को ज्ञापन, आवारा पशुओ से निजात दिलाने एवं सब्जी मण्डी को स्थाई जगह भेजने की रखी मांग


रेनवाल । कस्बे के मुख्य बाजार में बडी संख्या में घुमते आवारा पशुओ से आमजन को होने वाली परेशानीओ को दूर करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर आज व्यापार महासंघ ने नगरपालिका प्रशासन को ज्ञापन सौपा।
व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा के अनुसार मुख्य बाजार में दिनभर घुमने वाले आवारा पशुओ की समस्या के साथ-साथ बाजार में दिनभर लगने वाले जाम से आम जन को हो रही परेशानी को लेकर आज नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी वर्षा चौधरी को ज्ञापन देकर शीघ्र ही समाधान की मांग रखी।कस्बे के मुख्य बाजार की बिगडती यातायात व्यवस्था से प्रशासन को अवगत कराते हुये सब्जी वालो को स्थाई जगह सब्जी मण्डी भेजने की भी मांग रखी।इस अवसर पर  व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा के साथ महामंत्री बनवारीलाल कुमावत,खुदरा किराना व्यापार मण्डल अध्यक्ष रामगोपाल गोयल,वरिष्ठ पार्षद कजोडमल उज्जवल आदि ने बाजार की मुख्य समस्या को दूर करने की प्रशासन से मांग रखी।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने