हर्षोल्लास के साथ मनाई 723 वी सैन जयन्ति


रेनवाल। आज कस्बे के नाईओ वाले बालाजी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ समाज बंधुओ ने 723 वी सैन जयन्ति मनाई।नाईओ वाले बालाजी मंदिर में आयोजित एक दिवसीय  कार्यक्रम में समाज बंधुओ ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया।सबसे पहले प्रातकालिन सैन महाराजजी की भव्य झांकी सजाई गई ,फिर उसके बाद समाज के स्थानीय कलाकारो द्वारा भजनो की गंगा बहाई गई।इसके बाद समाज के वरिष्ठजन एवं विशिष्ट प्रतिभाओ का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।इसके बाद समाज की सामुहिक गोठ का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डी डी कुमावत ने भी अपनी उपस्थिति देते हुये सैन महाराजजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय नाई महासभा के सचिव प्रधान राकेश गोठवाल,रेनवाल सैन समाज अध्यक्ष महेशचंद्र सैन,वरिष्ठ पार्षद भागचंद सरोज,राष्ट्रीय नाई महासभा के तहसील अध्यक्ष हनुमानप्रसाद सैन,क्षोरकार संघ अध्यक्ष बजरंगलाल एवं कार्यकारिणी सहित समाज बंधु उपस्थित रहै।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने