चौमूं। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा- चौंमू की 13 अप्रैल को केशरगढ़ हवेली मैरिज गार्डन में आयोजित होने वाली समरसता दिवस संगोष्ठी व स्नेह मिलन के लिए उपशाखा के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग टोली बनाकर क्षेत्रवार विभिन्न विद्यालयों में संपर्क किया। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्विकार शर्मा व मंत्री नरसीराम हरितवाल द्वारा नांगल कोजू, निवाना, तिगरिया, अमरपुरा, चारणवास, ईटावा भोपजी में जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत, सीताराम शर्मा बजरंग लाल कुमावत द्वारा गोविंदगढ़ धोबलाई, नांगल कला, ढ़ोढसर, उदयपुरिया, लोहरवाड़ा, नांगल गोविंद, प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ सदस्य रोहिताश दादरवाल सुरेंद्र कुमार शर्मा,प्रकाशचन्द्र चौधरी द्वारा महार कला, जाटावाली, बांसा,फतेहगढ़, कुशलपुरा में संभाग संगठन मंत्री बालकृष्ण भारद्वाज, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत पुरोहित, रंजू सुरोलिया, मीनू जुनेजा द्वारा नगरपालिका चौंमू, मोरीजा, चीथवाड़ी में अशोक कुमार द्वारा आलीसर, हस्तेडा़, आष्टी कला, मलिकपुर, सींगोद, खेजरोली में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरजमल सामोता व प्रमिला वर्मा ने टांकरडा,जयसिंहपुरा ,कालाडेरा,गुवारडी़ में संपर्क कर सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में समरसता दिवस संगोष्ठी , स्नेहमिलन व सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।