जयपुर। तारा ज्योतिष साधना केंद्र जयपुर कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य के सानिध्य में अमावस्या के दिन पानी और गन्ने का जूस वितरित किया गया।
पंडित रविन्द्राचार्य ने बताया कि हर अमावस्या के दिन सभी को दान पुण्य करना चाहिए। इससे पितृ सन्न होते हैं। ब्रह्मपुरी थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि आचार्य हर अमावस्या को दान पुण्य करते रहते हैं। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है सभी को करना चाहिए।
इस अवसर पर महेश भट्टाचार्य पुजारी आमेर शिला माता मंदिर ,श्याम प्रेमी गोपाल भाई , एडवोकेट के के शर्मा ,कमल वासवानी, गुलाब वासवानी, कोमल वासवानी ,रितु वासवानी, नेहा सोनी ,हर्ष वासवानी, शुभम वासवानी , याशिका वासवानी, लक्ष्य वासवानी, ऋषि पारीक, विनोद पारीक, पूनम पारीक आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
