डूंगरपुर। जिला रसद अधिकारी विपिन जैन की अध्यक्षता में डूंगरपुर जिले के समस्त गैस एजेन्सी संचालको की बैठक आयोजित हुई।
जिला रसद अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि जिसमें समस्त गैस संचालको को 24 अप्र्रैल से 30 जून 2023 तक राज्य सरकार के महत्वकांशी कार्यक्रम प्रशासन गांवो के संग, प्रशासन शहरों के संग एवं महंगाई राहत शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि समस्त गैस संचालकों को महंगाई राहत शिविर में पंचायत वाईज उज्जवला एवं बीपीएल कनेक्शन की सूची लेकर आवश्यक रूप से अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर गैस सिलेण्डर योजना में रजिस्ट्रेशन एवं मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण में अपना पूर्ण सहयोग करने एवं अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु पाबंद किया गया।
साथ ही समस्त गैस एजेन्सी संचालकों को यह हिदायत दी गई है कि उक्त कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही की जाने पर उनके विरूद्व कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
