महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम ) में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ, रिक्त सीटो के लिए 12 मई को निकलेगी लाटरी

रेनवाल। कस्बे की सुंदर देवी सांगाका महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम ) में आज से प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। प्रधानाचार्य भगवती यादव ने पोस्टर का विमोचन करते हुये आज से प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य भगवती यादव के साथ शिक्षक गजानंद पारीक,हरफूल मीणा,सुनील कुमार ,संदीप सोनी,पिंकी कुमारी, खेमचंद,नेतराज ,शिवपाल, शिवनारायण ,चैनसुख ,कैलाश चंद, सुनील कुमार कुमावत , गणेश राम, महेंद्र सिंह , केशरमल वर्मा, मनोज कुमार ,सुभाष महरडा,मुकेश कुमार,मोहन लाल ,विजय कुमार व अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रधानाचार्या भगवती यादव ने विज्ञप्ति जारी की। विज्ञप्ति के अनुसार नर्सरी से कक्षा 9तक आवेदन पत्र 4-5-2023 से 9-5-2023 तक विद्यालय समय में आवेदन किये जा सकते है। लॉटरी 12-5-2023 को निकाली जायेगी तथा वरियता सूची 13-5-2023 को चस्पा की जायेगी। रिक्त सीटें: नर्सरी में 25,LKG में 13,UKG में 19,कक्षा 1 में 30,कक्षा 2 में 14,कक्षा 3 में शून्य,कक्षा 4 में 4,कक्षा 5 में 7 कक्षा 6 में 8 कक्षा 7 में 4 ,कक्षा 8 में 4,कक्षा 9 में 37 सीटें रिक्त हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने