माॅडर्न एकेडमी एंड फाउण्डेशन में सुनाया परीक्षा परिणाम, होनहार प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

रेनवाल। कस्बे की मॉडर्न एकेडमी एंड फाउंडेशन में आज परीक्षा परिणाम जारी किया गया। संस्था प्रधान बलवीरसिंह राठोड एवं दौलतसिंह खंगारोत के अनुसार कक्षा एलकेजी से 11वीं तक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया जिसमें प्रत्येक कक्षाओं में टॉप 10 में आने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र,मोमेंटो मेडल देकर सम्मानित किया गया।इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत करते हुये संस्था प्रधान बलबीर सिंह राठौड़ एवं दौलत सिंह खंगारोत तथा सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया।
इसके बाद सभी कक्षाओं के टॉप टेन विद्यार्थियों को और अन्य गतिविधियों में जैसे अनुशासन यूनिफॉर्म,खेलकूद स्केटिंग अन्य गेम आदि में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।सभी होनहार विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ प्रशस्ति पत्र मोमेंटो मेडल एवं माल्यार्पण के साथ विद्यालय प्रबंधन की पूरी टीम ने जबरदस्त उत्साह के साथ सम्मानित किया। 
इस अवसर पर प्राइमरी स्तर पर आशुतोष जाखोटिया ने 99.80% प्राप्त करके विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अपर प्राइमरी स्तर पर कुमारी कृष्णा ताकर ने पहला स्थान प्राप्त किया और माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर पर कक्षा 11 की छात्रा अनीशा जाखड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  कार्यक्रम में पधारे हुये सभी अतिथियों ने मॉडर्न एकेडमी एंड फाउंडेशन की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए टीम मॉडर्न के द्वारा किए जा रही मेहनत पर विश्वास जताया। 
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आंगनबाडी सुपरवाईजर एवं बाल विकास अधिकारी रेणु जाखोटिया,वरिष्ठ शिक्षाविद एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष जानकी देवी शर्मा,सूरत से पधारे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र सिंह सोलंकी,डॉक्टर सुरेंद्र महला फिजियोथैरेपिस्ट, नगरपालिका कर्मी एवं अंबेडकर सेवा संस्थान अध्यक्ष द्वारका प्रसाद बाल्मीकि, मॉडर्न शिक्षा समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़,सतवीर यादव, सुरेंद्र सिंह शेखावत सहित बडी संख्या में अभिभावकगण एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अजीत सिंह पालावत एवं वरिष्ठ शिक्षाविद लालचंद शर्मा ने किया।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने