रेनवाल। कस्बे की श्रीमती सुंदर देवी सांगा राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने कला वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका क्षेत्र मे अव्वल रही है। इसके साथ ही निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों से अधिक अंक प्राप्त कर अभिभावक और शहर का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर शनिवार को राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय की बालक और बालिकाओं का मुख्य बाजार से जुलूस निकाला गया। स्थानीय लोगों ने जुलूस का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पालिका अध्यक्ष अमित कुमार जैन ने होनहार बालिकाओं को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इसी कड़ी में बड़ा मंदिर महंत जुगल किशोर शरण महाराज ने विद्यार्थियों और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भगवती यादव का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया । महंत जुगल किशोर शरण महाराज ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर घनश्याम कुमावत, वरिष्ठ पार्षद धर्मेंद्र चौधरी अधिवक्ता भंवर सिंह, समाजसेवी विजय कुमार गुर्जर, सुरेंद्र कुमावत ,ओमप्रकाश काजला , भोमाराम चौधरी , आनंदी लाल कुमावत सहित अनेक लोगों ने जुलूस में भाग लिया। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
